संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विरासत और विकास की यात्रा से घबराकर अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही सपा-कांग्रेस : मुख्यमंत्री योगी

चित्र
  गोरखपुर, 8 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की विरासत और विकास के प्रवाह को रोक पाने में विफल सपा और कांग्रेस के लोग अब घबराकर अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को यह मालूम है कि विरासत और विकास की यह यात्रा अगर ऐसे ही चलती रहेगी तो सपा और कांग्रेस की राजनीति हमेशा के लिए दफन हो जाएगी। उनके सामने अपनी पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा, जिन्होंने कभी प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। मुख्यमंत्री ने कहाकि यह यात्रा इसी मजबूती के साथ एकजुट होकर जारी रहेगी तो कांग्रेस और सपा के सामने ही पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा और इसीलिए दुष्प्रचार का सहारा लेना इन्होंने शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने नशे के सौदागरों के खिलाफ जोरदार हुंकार भरते हुए कहा कि उनकी सरकार नशे के सौदागरों को आबाद नहीं रहने देगी। सीएम योगी रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे थे। उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री लगातार दसवीं बार वनटांगियों के साथ दीपपर्व की खुशियां साझा कीं। श्री अयोध्याधाम में शनिवार को दीपोत्सव संपन्न ...